साल्हावास। गांव साल्हावास स्थित राजी गांधी स्टेडियम में राज्यस्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया।यह आयोजन स्पोर्ट्स टीम, ग्राम पंचायत व ब्लॉक समिति चेयरमैन के सौजन्य से किया गया।
स्पोर्ट्स टीम के पदाधिकारियों ने बताया कि 13 व 14 दिसंबर को सोनीपत में आयोजित हुई द्वितीय हरियाणा राज्य ओपन बाल एथलेटिक्स चैंपियनशिप सोनीपत में पदक विजेता खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम आयोजक जयभगवान व देवेंद्र सिंह ने बताया कि अंडर-8 के लड़कों के लिए आयोजित 50 मीटर बाधा दौड़ में मोक्ष द्वितीय स्थान पर रहे, अंडर-8 लड़कियों के आयु वर्ग में 50 मीटर दौड़ में हिमांशु तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-10 के आयु वर्ग के लड़कों में मंयक जाखड़ 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम व 100 मीटर दौड़ में द्वितीय और भाला भाला फेंक में तृतीय स्थान पर रहे हैं। खिलाड़ी सचिन 60 मीटर दौड़ में प्रथम व 100 मीटर दौड़ में तृतीय व 80 मीटर बाधा दौड़ में तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर-10 लड़कियों के आयु वर्ग में खिलाड़ी सोनू 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम रहीं। खिलाड़ी आर्तिका भाला फेंक में प्रथम व 80 मीटर बाधा दौड़ में द्वितीय रहीं। 60 मीटर में मिनाक्षी प्रथम, अंडर-12 लड़कों में खिलाड़ी देव 60 मीटर और 100 मीटर में प्रथम 80 मीटर बाधा दौड़ में द्वितीय एवं भाला फेंक में द्वितीय रहे।
बाल भाला फेंक प्रतियोगिता में परम तृतीय रहे। लड़कियों में खिलाड़ी पलक 60 व 100 मीटर में प्रथम, 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम रहीं।
बच्चों की भाला फेंक प्रतियोगिता में रीतिका प्रथम व 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम, बैक थ्रो में भी प्रथम रहीं। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि रामकिशन, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि हुक्म सिंह मौजूद रहे।