फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा करने गए ग्रामीण को धुन डाला

Sat, 25 Feb 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहद गांव में अपने खेतों में बने मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गए व्यक्ति को कई लोगों ने मिलकर पीट डाला। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले तो सांपला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं। अभी इस घटना में मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहद गांव निवासी धर्मवीर ने बताया है कि जब वह अपने खेतों में बने मंदिर में पूजा करने के लिए गया था तो पीछे से कुछ लोगों ने उस पर कपड़ा डाल दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले तो सांपला के निजी अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद परिजन उसे शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। उसके हाथ समेत शरीर के कई अन्य अंगों पर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया है कि मारपीट करने वाले लोग उसकी एक सोने की अंगूठी, 30 हजार रुपये भी छीन ले गए। इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को भी दी गई है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें