फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीघल की पंचायत बोली-पुलिस क्यों नहींं दिखा रही होटल के बाहर की फुटेज

विज्ञापन
16jjrp21- सांपला रोड ​स्थित गेलेकसी होटल, जहां पहले झगड़ा हुआ। खुफियां तंत्र की टीम होटल से बाह
विज्ञापन
झज्जर। डीघल गांव के पूर्व सरपंच के बेटे पंकज को मुठभेड़ में दबोचने के खिलाफ डीघल की पंचायत शुक्रवार को सीपी डॉ. राजश्री सिंह से मिली। खाप प्रधान जय सिंह अहलावत, पूर्व सरपंच हंसराज, कैप्टन बलराम, डॉ. ज्ञान सिंह, अशोक, अश्वनी, जयभगवान ठेकेदार ने कहा, पंकज को फंसाया गया है।
विज्ञापन

सीपी ने उन्हें डीसीपी अमित दहिया के पास भेज दिया। डीसीपी दहिया ने घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी। कहा, उनके पास होटल के फुटेज हैं। उनकी बात से पंचायत संतुष्ट नहीं हुई।
इसके बाद सभी लोग होटल के बाहर के सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए सीआईए में गए। पंचायत ने आरोप लगाया कि पुलिस होटल के अंदर और बाहर दूसरे लोगों से हुए विवाद की फुटेज नहीं दिखा रही है। इसी में सारा राज छिपा है।
विज्ञापन

होटलकर्मी बोले-वीरवार को 10 बजे बंद कर दिया था होटल, नहीं हुआ कोई झगड़ा
होटल गैलेक्सी के कर्मचारियों ने वीरवार रात कोई वारदात या झगड़ा होने से साफ इन्कार किया। कहा, रात को पारिवारिक कार्यक्रम था और 10 बजे होटल बंद कर दिया था। यहां कोई घटना नहीं हुई। वहीं, पुलिस ने अंदर व बाहर के सीसीटीवी भी कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, वीरवार रात होटल के पास खड़े शख्स ने कार सवार और बाहर खड़े युवकों के बीच बहस सुनी थी। वे लोग एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दे रहे थे। हालांकि, चश्मदीद यह नहीं बता सके कि फायरिंग से इसका जुड़ाव है या नहीं। होटल के बाहर ऐसे झगड़े होते ही रहते हैं।पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह अपने मातहतों के साथ शुक्रवार को ऑस्कर अस्पताल पहुंचीं। घायल एएसआई प्रवीण का हालचाल भी जाना।

एएसआई की एक जांघ से निकल दूसरी में घुसी गोली
मुठभेड़ में घायल एएसआई प्रवीण को वीरवार रात ऑस्कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों ने पाया कि एएसआई के एक जांघ से होते हुए गोली दूसरी में धंस गई। इससे पैर की हड्डी भी टूट गई है। गोली के दो हिस्से भी हो गए। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके गोली का एक हिस्सा निकाल दिया है। अभी दूसरा नहीं निकल सका है। सवालों से घिरी मुठभेड़ के बावजूद पुलिस ने यह तक नहीं बताया कि दो टुकड़ों में बंटी गोली आखिर है कितने एमएम की।

16jjrp21- सांपला रोड स्थित गेलेकसी होटल, जहां पहले झगड़ा हुआ। खुफियां तंत्र की टीम होटल से बाह

16jjrp21- सांपला रोड स्थित गेलेकसी होटल, जहां पहले झगड़ा हुआ। खुफियां तंत्र की टीम होटल से बाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें