एक तरफ आक्रामक कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। इस गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट तक को फैसला सुनाना पड़ा। जीव प्रेमियों के विरोध के बाद नगर परिषद को बधियाकरण का काम रोकना पड़ा।
जीव प्रेमियों की शिकायतों के मद्देनजर नगर परिषद के अधिकारी अपना पक्ष मजबूत करने में लगे हैं ताकि किसी तरह की आपत्ति उन पर ना उठे। जीव प्रेमियों की ओर से कुत्तों को पकड़कर रोहतक ले जाने की बात का विरोध किया था।
दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता व शहर निवासी नवीन सिंगल ने इस अभियान में नियमों के उल्लंघन और भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को शिकायत भेजी।
दरअसल नगर परिषद की ओर से करीब 36 लाख रुपये में 3 हजार कुत्तों की नसबंदी का ठेका नैन फाउंडेशन को दिया गया है। आरोप है कि संस्था के पास पशु जन्म नियंत्रण नियम 2023 के तहत आवश्यक एडब्ल्यूबीआई मान्यता नहीं है। इसके बावजूद अभियान शुरू कर दिया गया।
आरोप है कि 25 कुत्तों को अमानवीय तरीके से पकड़ा गया, बिना अधिकृत वाहनों, पिंजरों, प्रशिक्षित स्टाफ और वैध दस्तावेजों के परिवहन किया गया, जो पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है।
कुत्तों के बधियाकरण की प्रक्रिया को न रोके प्रशासन
मुझे कुत्ते ने काट लिया था। कई दिन से इंजेक्शन लगवा रही हूं। काफी परेशान रहीं। कुत्तों का बधियाकरण जरूरी है। प्रशासन से अपील है कि इस काम को न रोका जाए।
प्राची, सेक्टर-13
मैं कुछ दिन पहले पटेल नगर में बाइक पर घूम रहा था। वहां गली में कुछ पिल्ले बैठे थे। उन्हें हटाने लगा तो उनकी मां ने मुझे कई जगह से काट लिया। अब मजबूरी में इंजेक्शन लगवा रहा हूं। अगर बेसहारा कुत्तों का बधियाकरण हो जाए तो इस तरह की घटनाएं कम होंगी।
कुलदीप, पटेल नगर
कुत्तों का बधियाकरण जरूर होना चाहिए। अगर ऐसा हो जाए तो उनके काटने की घटनाएं कम होंगी। मैं कुछ दिन पहले ऐसे ही आवारा कुत्तों का शिकार बना था। ओमेक्स के पास किसी काम से गया था वहां कुत्तों ने काट लिया। अब काम छोड़कर अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने पड़ रहे हैं।
-विजय प्रताप, सांखौल
मैं सेक्टर 6 के साथ लगते पटेल नगर रोड से जा रही थी। पेप्सी गोदाम के पास कई कुत्ते आक्रामक हैं। यहां उन्होंने मुझे काट लिया। इन कुत्तों का इलाज बहुत जरूरी है वरना ये आते-जाते लोगों का काटते रहते हैं।
-भारती, पटेल नगर
हमारी शिकायत कुत्तों के बधियाकरण की प्रक्रिया को लेकर है। ठेकेदार काे कुत्तों को पकड़कर बहादुरगढ़ शहर में ही उनका बधियाकरण करना चाहिए। उन्हें रोहतक ले जाना गलत है और यह नियमों के खिलाफ है। इसी के चलते हमने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
-मंजीत सहरावत, जीव प्रेमी
कुत्तों के बधियाकरण का काम शिकायतों के मद्देनजर रोका गया है। अभी कार्यकारी अधिकारी बाहर हैं। उनके आने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि शिकायतों में लगे आरोपों को लेकर ठेकेदार से एबीसी का प्रमाण पत्र मांगा जाएगा ताकि आगे की कार्रवाई निरंतर जारी रह सके।
सुनील हुड्डा, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
फोटो-19: प्राची।
फोटो-19: प्राची।
फोटो-19: प्राची।