फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने की 14 पेट्रोल पंपों की जांच

विज्ञापन
31jjrp19- एक पेट्रोल पंप से सैंपल भरते खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के सदस्य। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
झज्जर। उपभोक्ताओं को शुद्ध और मानक के अनुरूप ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फूड एंड सप्लाई विभाग ने बुधवार को पेट्रोल पंपों पर व्यापक जांच अभियान चलाया गया। शहर व आसपास के क्षेत्रों में स्थित कुल 14 पेट्रोल पंपों पर माप-तौल और पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता की जांच की गई।
विज्ञापन

टीम ने पेट्रोल व डीजल के 14 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा। इसकी रिपोर्ट आने में लगभग दो महीने का समय लग सकता है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक आदित्य कौशिक ने बताया कि माप-तौल या गुणवत्ता से जुड़ी कोई गंभीर खामी सामने नहीं आई है।
उन्होंने बताया कि अंतिम निष्कर्ष लैब रिपोर्ट आने के बाद ही निकाला जाएगा। यदि जांच रिपोर्ट में किसी भी तरह की मिलावट, मात्रा में कमी या मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इन पंपों की हुई जांच
विभागीय टीम ने रिलायंस जियो बीपी मेट औरंगपुर, मैट सिटी फ्यूल्स झज्जर-गुरुग्राम रोड याकूबपुर, एससईजेड फ्यूल्स याकूबपुर, हाईवे फीलिंग स्टेशन दुलीना, जून ट्रांसपोर्ट फीलिंग स्टेशन सिलाना, श्री श्याम एनर्जी स्टेशन दादनपुर, सुमित्रा पेट्रोलियम अमादलपुर, श्री अधिकारी फीलिंग स्टेशन अमादलपुर, आरएस फीलिंग स्टेशन माछरौली, श्री राम पेट्रो रामपुर, नवभारत फीलिंग स्टेशन माछरौली, चौहान ब्रदर्स लुहारी कुलाना हेलीमंडी रोड, श्री श्याम पेट्रो लुहारी, कन्हैया सर्विस स्टेशन पाटौदा-रेवाड़ी रोड की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें