फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेची गई गाड़ी के दस्तावेजों में कमी का हवाला देकर ट्रांसपोर्टर पर हमला

Fri, 26 Dec 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-9ए में बेची गई गाड़ी के दस्तावेजों में कमी का हवाला देकर ट्रांसपोर्टर पर हमला किया गया। उसकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सोनीपत के निवासी सचिन का कहना है कि चार महीने पहले उन्होंने कैंटर गाड़ी सुधीर को बेची थी। 23 दिसंबर को सुधीर की इंस्टाग्राम पर कॉल आई। उन्होंने कहा, गाड़ी के कागज में कमी है, कल आप बहादुरगढ़ आ जाओ। वह 24 दिसंबर को वह बहादुरगढ़ में सेक्टर-9ए के पार्क के पास पहुंचा। वहां सुधीर कई साथियों संग खड़ा था। उनके हाथ में रॉड व डंडे थे। आते ही उन्होंने उस पर हमला कर दिया। गाड़ी के भी शीशे तोड़ दिए। इसके बाद 112 पर कॉल की तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें