फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी को मिला है मां का स्थान : सुमन कौशिक

Fri, 26 Dec 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
कौशिक-फोटो 52 : तुलसी का पूजन करती महिला व अन्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारतीय संस्कृति केवल परंपराओं का संकलन नहीं बल्कि जीवन को अर्थ देने वाली चेतना है। इसी चेतना का प्रतीक है तुलसी पूजन। 25 दिसंबर तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षाविद् सुमन कौशिक ने कहा कि तुलसी एक ऐसा पौधा है जो आंगनों में ही नहीं बल्कि हमारी आस्था, नैतिकता और जीवन-दर्शन में गहराई से रचा-बसा है। उन्होंने कहा कि तुलसी को भारतीय परंपरा में केवल एक औषधीय पौधा नहीं माना गया बल्कि उसे मां का स्थान दिया गया है। शास्त्रों में तुलसी को लक्ष्मी स्वरूपा कहा गया है, वहीं वैष्णव परंपरा में यह भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। तुलसी पूजन पूज्य और संरक्षक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें