31jjrp02- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खड़ी खाटू श्याम के लिए जाने वाली रोडवेज बस। संवाद
झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा से खाटू श्याम जाने वाली रोडवेज बस का समय एक माह की अवधि के लिए बढ़ाया गया है। एक जुलाई से झज्जर डिपो की रोडवेज बस को विभाग की तरफ से खाटू श्याम के लिए संचालित किया गया था। अब आगामी एक माह तक खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालु रोडवेज बस में सफर कर सकेंगे। इसके बाद यात्रियों की संख्या के आधार पर खाटू श्याम के लिए चलने वाली रोडवेज बस पर रोडवेज विभाग विचार करेगा। सुबह करीब 9 बजे झज्जर के सामान्य बस अड्डा में पहुंचने के बाद करीब पांच मिनट के ठहराव के बाद बस आगे के लिए चली जाती है।
शिवरात्रि के चलते श्रद्धालु रहे कम
जुलाई माह में शिवरात्रि होने के कारण अधिकतर श्रद्धालु कांवड़ लेने व दर्शन के लिए हरिद्वार व गंगौत्री चले गए थे। इस कारण जिले से कम श्रद्धालुओं ने ही बसों में खाटू श्याम के लिए सफर किया। वहीं अब अगस्त में खाटू श्याम के लिए चलने वाली रोडवेज बस में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
शहर के सामान्य बस अड्डा से होकर खाटू जाने वाली झज्जर डिपो की रोडवेज बस को आगामी एक माह की अवधि के लिए बढ़ाया गया है। खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बस का समय एक माह के लिए बढ़ाया है। इस एक माह में यात्रियों की संख्या के आधार पर रोडवेज बस को आगामी दिनों के लिए चलाए जाने पर विचार किया जाएगा।
- प्रमोद, यातायात प्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर