फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पत्नी को जन्मदिन पर गिफ्ट देने के बहाने ज्वैलर्स शॉप पर लूटपाट

Fri, 01 Aug 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 64 : दुकानदार से घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेते थाना शहर प्रबंधक निरीक्षक दिनकर यादव व - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अपनी पत्नी को जन्मदिन पर गिफ्ट देने के बहाने आभूषण खरीदने गए युवक ने खरीदारी करने की बजाय ज्वैलर्स शॉप संचालक से चाकू के बल पर लूटपाट की। वह कई सोने की पॉलिश की गई चांदी की अंगूठियों को अपने बैग में रखकर चलता बना। दुकानदार सूरजभान व कारीगर रमन ने शोर मचाया और पड़ोसी दुकानदारों की मदद से उसका पीछा किया।
विज्ञापन

दुकान से करीब 100 मीटर दूर उसे एक गली में पकड़ लिया गया। आरोपी ने चाकू से उन पर वार करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। इसी दौरान दुकानदारों ने उससे उसका बैग ले लिया। मौका पाकर आरोपी भाग गया। उधर, सूचना मिलने पर थाना शहर प्रबंधक दिनकर यादव व पुलिस की अन्य टीमें मौके पर पहुंची। वारदात शहर थाना से 100 मीटर दूरी पर हुई। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपी की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।
पत्नी को गिफ्ट देने की बात कह कर अंगूठी दिखाने को कहा
वीरवार को दोपहर करीब पौने 2 बजे शातिर युवक दिल्ली-रोहतक रोड पर थाना शहर के नजदीक स्थित सूरजभान रामनिवास ज्वैलर्स शॉप पर पहुंचा। यहां दुकानदार से पत्नी को जन्मदिन पर गिफ्ट देने के बहाने अंगूठी दिखाने की बात कही। जब दुकानदार ने सोने की पॉलिश की गई अंगूठियां दिखाई तो युवक ने उनका मोल पूछा।
विज्ञापन

कुछ ही सेकेंड बाद उक्त युवक ने अपने बैग से एटीएम कार्ड निकाले जाने की बात कहते हुए अचानक से चाकू निकाल लिया और दुकानदार व कारीगर पर वार करने के लिए तान देता है। उन्हें डरा धमकाकर आभूषण लूटकर अपने बैग में रखकर भाग निकलता है। मगर कुछ ही दूरी पर वह पकड़ा जाता है। वह दुकानदार व कारीगर पर चाकू से वार का प्रयास करता है। वह पकड़े जाने के भय के चलते वह बैग को छोड़कर वहां से भाग जाता है।

व्यापारियों ने की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

बहादुरगढ़ ज्वैलर्स एंड सर्राफा एसोसिएशन से जुड़े पूर्व पदाधिकारी जगदीश एलावाधी, बजरंग सोनी व एसोसिएशन के सचिव सन्नी वर्मा समेत कई अन्य स्वर्णकार मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की ताकि किसी के साथ कोई अप्रिय घटना न हो। स्वर्णकारों ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है और वे कहीं पर भी मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

-फोटो 64 : दुकानदार से घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेते थाना शहर प्रबंधक निरीक्षक दिनकर यादव व- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें