जींद। बाल भवन में शनिवार को प्रतियोगिताओं में 84 स्कूलों के 950 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकीयत चहल ने कहा कि छात्र व छात्राओं ने दर्शकों को अपनी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसमें दीया, केंडल डेकोरेशन द्वितीय समूह, क्ले मॉडलिंग प्रथम और द्वितीय समूह, हेंड राइटिंग प्रथम व द्वितीय समूह, सोलो क्लासिकल नृत्य द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ समूह, वन एक्ट प्ले, थिएटर चतुर्थ समूह और रंगोली तृतीय व चतुर्थ समूह का आयोजन हुआ।
इन प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बाल भवन जींद की तरफ से भेजा जाएगा और जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को जिलास्तरीय बाल दिवस समारोह में डीसी एवं प्रधान जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकीयत चहल ने विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका पूर्व प्रोफेसर जयवीर ढांडा, डाॅ. जितेंद्र शर्मा, डाॅ. सुमिता आशरी, डाॅ. हिमांशु गर्ग, डाॅ. प्रीति, सीमा सहारण, डाॅ. भावना, डाॅ. चंचल और प्रोफेसर संदीप शर्मा ने निभाई।