फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं ने पोस्टर के जरिये पौष्टिक आहार लें और स्वस्थ रहें का दिया संदेश

विज्ञापन
-फोटो 57 : पोस्टर के जरिये स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित करती छात्रा। स्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में चल रहे स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतिम दिन यूथ रेडक्रॉस व आऊटरीच सेल की स्वयंसेविकाओं ने स्वस्थ व पौष्टिक आहार थीम पर पोस्टर बनाकर व स्लोगन लेखन करके अपने-अपने परिवारों व आस-पड़ोस में पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता फैलाई। प्राचार्य डा. राजवंती शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को संदेश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य एक व्यक्ति से नहीं अपितु संपूर्ण समाज की नीव है और संतुलित व पौष्टिक आहार स्वास्थ्य की कुंजी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम व योग का जितना महत्व है उतना ही पौष्टिक आहार सही मात्रा में ग्रहण करना भी आवश्यक हैं। हमें जंक फूड को त्याग कर हमारे पारंपरिक आहार जैसे मोटे अनाज बेसन, ज्वार, बाजरा, रागी आदि की रोटी के साथ हरी सब्जियों व हरे सलाद का उपयोग करना चाहिए। दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। तभी हमें सभी पोषक तत्व उचित मात्रा में मिलेंगे और हम शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे। उन्होंने स्वयंसेविकाओं द्वारा स्वस्थ व स्वच्छ पोषण पर आधारित बनाए गए पोस्टर व स्लोगन से समाज को जागरूक करने की पहल को सराहा। प्राचार्य ने भगवान महावीर जन्म कल्याणक (जन्म जयंती) को लेकर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हम सभी को भगवान महावीर के द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए खुद पर विजय पानी है, हर जीव का सम्मान करते हुए उनके अस्तित्व को स्वीकार करते हुए अहिंसा के मार्ग को अपनाना है। कार्यक्रम व यूथ रेडक्रॉस, आऊटरीच सैल की प्रभारी डा. नेहा नैन ने बताया कि 4 से 10 अप्रैल तक स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न गतिविधियों द्वारा महाविद्यालय व बहादुरगढ़ में स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई। जिनमें योग मूवी शो, स्वास्थ्य जॉंच कैंप नशे के खिलाफ रैली, रन फॉर हेल्थ तथा पोस्टर व स्लोगन लेखन गतिविधियां शामिल थी। स्वयंसेविकाओं ने केवल समाज को जागरूक किया अपितु स्वयं स्वास्थ्य के प्रति समर्पित दिनचर्या को अपनाने की ठानी। स्वास्थ्य सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रीति, सीमा व डा. दीपिका यादव का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन




फोटो 57 : पोस्टर के जरिये स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित करती छात्रा। स्रोत कॉलेज



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें