झज्जर। एससी, पिछड़ा वर्ग और बीपीएल योजना के तहत विद्यार्थियों को मिलने वाली स्कॉलरशिप का तृतीय तिमाही का डेटा स्कूल प्राचार्यों को वन स्कूल पोर्टल पर अपडेट करना होगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पांच जनवरी तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई स्कूल डेटा अपलोड नहीं करेगा तो इस पर होने वाली कार्रवाई के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी बच्चे का डेटा पोर्टल पर अपलोड नहीं होगा तो उसे स्कॉलरशिप जारी नहीं की जाएगी।
पोर्टल पर डाटा अपलोड करने में स्कूल को यदि कोई समस्या आ रही है तो मुख्यालय स्तर पर उसका समाधान किया जाएगा। मुख्यालय ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इस पर पर स्कूल प्राचार्य से सीधे बातचीत करके तकनीकी समस्या को दूर करा सकते हैं।