फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हड़ताल से बिगड़े हालात, 300 टन कूड़ा सड़कों पर फैला

Mon, 04 May 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-59: बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के पास दिल्ली रोड पर सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। इससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। हड़ताल से न तो सफाई हो पा रही है और न ही कूड़े का उठान हो रहा है। इससे शहर की गलियों और मुख्य सड़कों पर करीब 300 टन कूड़ा इकट्ठा हो चुका है। नगर परिषद प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा (सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) के आह्वान पर चल रहे आंदोलन की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की जबकि संचालन सचिव अमित ने किया। कर्मचारियों ने पहले ही 5 मई तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। हड़ताल के कारण शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए हैं जिससे दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 5 से 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करना, ठेका प्रथा समाप्त करना और पुरानी पेंशन योजना बहाल करना शामिल है। इसके अलावा फरीदाबाद अग्निशमन विभाग के दिवंगत कर्मियों को शहीद का दर्जा देने और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन


हड़ताल के दौरान झज्जर जिले में भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी राजेश की मौत का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कर्मचारियों ने उन्हें शहीद घोषित कर 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। ठेका सफाई कर्मचारियों ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

फोटो-59: बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के पास दिल्ली रोड पर सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें