फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेन में सूटकेस के अंदर मिला कंकाल

Wed, 09 Jul 2014 01:05 AM IST
Amar Ujala Bureau Jhajjar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मारौत गांव से होकर गुजरने वाली ड्रेन नंबर-8 से मिले एक बंद सूटकेस में कंकाल बरामद हुआ है। कंकाल होने की सूचना मिलने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिस स्थिति में कंकाल है उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह लंबे समय से पानी में ही है। इस कारण पहचान भी नहीं हो पा रही कि कंकाल पुरुष का है या स्त्री का। सूचना के आधार पर वहां पहुंचे डीएसपी बेरी अजमेर सिंह की अगुवाई में एक टीम ने मौका मुआयना कर सूटकेस को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेजा है। डीएसपी अजमेर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

घटनाक्रम के अनुसार जिला पुलिस को खेत में काम कर रहे ग्रामीणों से सूचना प्राप्त हुई कि ड्रेन नंबर 8 में गांव मारौत के नजदीक के क्षेत्र में एक सूटकेस झाड़ियों के बीच फंसा हुआ है। सूचना के आधार पर बेरी डीएसपी अजमेर सिंह की टीम में शामिल छुछकवास चौकी से अभय राठी, बेरी थाना से मनोज कुमार, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और एफएसएल से जुड़े कर्मी वहां पहुंचे। टीम द्वारा संयुक्त प्रयास से बाहर निकाले सूटकेस को जब खोल कर देखा गया तो वहां मौजूद सभी ग्रामीण और पुलिसकर्मी सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी अजमेर का कहना है कि पुलिस ने गहनता से सभी पहलुओं की जांच कर सूटकेस को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता। उनके मुताबिक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि कंकाल महिला का है या पुरुष का।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें