फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति हत्याकांड में एक आरोपी दबोचा

Tue, 08 Jul 2014 01:13 AM IST
झज्जर-बहादुरगढ़, अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चार दिन पहले लाइनपार क्षेत्र में गर्भवती महिला की तेजधार हथियारों से हत्या करने के मामले में नामजद एक आरोपी महेश निवासी न्यू पटेल पार्क को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस हत्याकांड में शामिल उसके पति व एक अन्य साथी की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
बता दें कि चार साल पहले शंकर गार्डन निवासी अमित ने अपने पड़ोस में ही रहने वाली ज्योति पुत्री समुंद्र के साथ अंतरजातीय विवाह किया था। शादी के बाद उन्हें एक बेटा भी हुआ। पति-पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहा। कुछ समय से उनमें ज्यादा तनातनी बनी हुई थी।
विज्ञापन


अमित मनमुटाव के चलते अपनेे परिजनों के पास रह रहा था। ज्योति अलग किराये के मकान में अपने बेटे के साथ रहने लगी थी। गत चार जुलाई को अमित ने अपने दो अन्य साथियों जिनमें मोहित व राजीव के साथ मिलकर अपनी पत्नी ज्योति की तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने ढाई साल के बेटे योगेश को लेकर मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के पिता समुंद्र के बयान पर अमित व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओें के तहत केस दर्ज किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मोहित को काबू कर लिया गया है। आरोपी मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें