फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्ड 15 में सीवरेज सिस्टम ठप, गलियों में फैली गंदगी, लोग परेशान

Tue, 23 Sep 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 61 : पालिका कॉलोनी की गली में भरा सीवर का पानी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड नंबर-15 में इन दिनों बदहाल सीवरेज व्यवस्था का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सीवर ब्लॉक होने के चलते गंदगी गलियों में फैली हुई है, जिस कारण यहां लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के ऑन लाइन पोर्टल व हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वार्ड 15 के तहत आने वाली कई कॉलोनियों में पानी निकासी का कोई ठोस प्रबंध ही नहीं है। ऐसे में लोगों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


इनेलो नेता व पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र नफे सिंह राठी ने कहा कि शहर के वार्ड नंबर-15 के तहत आने वाली किला मोहल्ला, झील मोहल्ला, पालिका कॉलोनी, कच्चा बाग, बाग वालामोहल्ला, संजय कॉलोनी आदि में इन दिनों बदहाल सीवरेज व्यवस्था के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
कॉलोनीवासियों ओमबीर भारद्वाज, बिशन नांरग, प्रवीण अनेजा, रमा मक्कड़, राजेश भारद्वाज, नितिन चावला, हरीश मदान, शालू, हेमचंद्र, हन्नी पाहवा, एडवोकेट विपिन प्रधान, संदीप बेनीवाल ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द ही उनकी इस समस्या का समाधान कराया जाए नहीं तो उन्हें मजबूरन प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें