07 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय आंवल में जूते वितरण कैंप में मौजूद छात्राएं व शिक्षक। स्रोत:स्कू
रोहतक। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय आंवल में सोमवार को खेतान प्रभा फाउंडेशन की ओर से 147 जरूरतमंदों को जूते वितरित किए गए। बीईओ सुनीता चहल ने दान को श्रेष्ठतम बताया। प्राचार्य मनोज राठी ने फाउंडेशन के कार्यों को प्रेरणादायक बताया। जिला समन्वयक रूपांशी कादयान ने भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, प्राचार्य मनोज राठी और गायत्री देवी, मीनू रस्तोगी, मनीषा, दीक्षा, इशिका और गौरव मौजूद रहे। संवाद