फोटो नंबर 74: एनएसएस शिविर के पहले दिन रंगोली बनाते स्वयंसेवक। स्रोत कॉलेज
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ किया गया। हवन-यज्ञ का संचालन आचार्य रमेशचंद्र द्वारा किया गया जिसमें यजमान के रूप में प्राचार्य आनंद कादयान मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर करमबीर गुलिया, प्राचार्य, दुबलधन कॉलेज रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति अवार्डी नेहा गुलिया ने अपने एनएसएस अनुभव साझा कर स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रेनू गुलिया और डॉक्टर संदीप ने किया। संवाद