झज्जर। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन की खंड झज्जर की टीम ने खातीवास और खेड़ी खुम्मार में संपर्क अभियान चलाया।
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार को मांगों को लेकर डीसी के माध्यम से देशभर में जिला हेड क्वार्टर पर ज्ञापन दिए जाएंगे।
कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की नियति जिस प्रकार से बदल रही है उससे स्पष्ट लग रहा है कि 8वें वेतन आयोग में रिटायर्ड कर्मचारियों को सभी लाभों से बाहर किया जा सकता है।