झज्जर। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन की जिलास्तरीय सामान्य बैठक में सर्वसम्मति से हसला झज्जर की प्रस्तावित जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सभी पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
विज्ञापन
घोषित कार्यकारिणी में कुलदीप नेहरा (जिला प्रधान), अनिल ढुल (महासचिव), मदन झांगू (संरक्षक), सुरेंद्र (संयोजक), संजय (प्रवक्ता), राकेश (कोषाध्यक्ष), योगेश (वरिष्ठ उप प्रधान), राजीव (शैक्षणिक प्रकोष्ठ प्रमुख), मनीष (सलाहकार) चुने गए।