-फोटो 52 : फेस्टिवल कार्निवल में प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए गोलगप्पों का स्वाद चखते प्राचार्य
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय फेस्टिवल कार्निवल का वीरवार को समापन हो गया। फेस्टिवल कार्निवल में विभिन्न स्टॉल्स व प्रदर्शनी लगाई गई। इनमें फ्लेवर एंड फन जोन, हिना मैजिक, फ्रोजन मोमेंट्स और डिजिटल बजट प्रमुख आकर्षण रहे। वहीं खाने-पीने की चीजें भेलपुरी, फ्रूट चाट, सैंडविच और कुल्फी जैसे स्टॉल्स पर विद्यार्थियों की भीड़ रही।
साथ ही युवा रेडक्रॉस (वाईआरसी) और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में दान अभियान भी चलाया गया। इसमें विद्यार्थियों व स्टॉफ की ओर से विभिन्न वस्तुएं बड़े पैमाने पर दान की गई। यह अभियान समाजसेवा की भावना को सशक्त करने का एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा।
महिला प्रकोष्ठ, युवा रेडक्रॉस (वाईआरसी) और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य दलबीर सिंह ने रिबन काटकर स्टॉल्स का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों की ओर से बनाए गए गोलगप्पे का स्वाद चखा।
कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर सुमन हुड्डा महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डा. शशि रापड़िया, सह-संयोजक हीरा रापड़िया, सदस्य अनुराधा, पूनम रानी, भावना ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। वाईआरसी संयोजक डा. मोनिका व सदस्य अंजली ने विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा की भावना से जोड़ने का कार्य किया।