फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों का आत्मनिर्भर व स्वावलंबी होना जरूरी : डॉ. राजवंती

Fri, 10 Oct 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में लगे स्टॉल का अवलोकन करती प्राचार्य डा. राजवंती शर्म - फोटो : बहराइच के गेंदघर मैदान में स्वदेशी मेले के उद्घाटन अवसर पर मौजूद मुख्य अति​थि व अन्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में उद्यमिता पखवाड़ा विषय पर छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए की छात्राएं मौजूद रहीं। छात्राओं ने खाने-पीने की चीजों के स्टॉल, मेहंदी, क्ले आर्ट, सूट्स, बालों के सजावट के सामान व मोमबत्ती बनाना आदि के विभिन्न रूप स्टॉल के माध्यम से दर्शाए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अपने व परिवार के लिए खरीदारी की। महाविद्यालय स्टॉफ ने मेहंदी लगवाई। प्राचार्य व स्टॉफ ने जब छात्राओं को पेमेंट करके वस्तुएं खरीदी तो उनके चेहरे की चमक उनकी खुशी को बयान कर रही थी। प्राचार्य डॉ. राजवंती शर्मा ने प्रशंसा करते हुए कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं हमारे गौरव का प्रतीक है।
यह उज्ज्वल भविष्य का संकेत है कि आज की नारी जीवन से जुड़े हर निर्णय को लेने में सक्षम है जो कि पुरुष व महिला के बीच की असमानताओं को खत्म करती है। महिला सशक्तीकरण के सपने को सच करने के लिए लड़कियों का आत्मनिर्भर व स्वावलंबी होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईक्यूएसी सैल व वाणिज्य विभाग की प्रभारी सुजाता वर्मा व प्लेसमेंट सैल प्रभारी डा. भारती मिश्रा ने छात्राओं के सफल आयोजन पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें