फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्थानीय सब्जियों की आपूर्ति होने से भावों में आई गिरावट

विज्ञापन
फोटो संख्या: 53​ शहर ​स्थित स​ब्जी मंडी में लगी स​ब्जी की दुकान। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में इन दिनों स्थानीय स्तर पर सब्जियों की आवक बढ़ने से बाजार में भावों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। सब्जी मंडी में स्थानीय किसानों द्वारा उगाई गई मटर, हरी मेथी, बैंगन, गाजर, पालक, मूली, मिर्च और धनिया की भरपूर आपूर्ति हो रही है जिससे न केवल कीमतें नियंत्रित हुई हैं बल्कि आमजन को भी बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

लंबे समय बाद बाजार में ताजी और सस्ती सब्जियां उपलब्ध होने से आमजन के चेहरे पर संतोष दिखाई दे रहा है। भावों में दस से 20 रुपये तक प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।
महेंद्र गोस्वामी, रवि सैनी, संजय सैनी, धर्मेंद्र आदि सब्जी व्यापारियों का कहना है कि पहले बाहरी राज्यों या दूरदराज के क्षेत्रों से मंडी में सब्जियों की आपूर्ति हो रही थी जिसके कारण भाव अधिक थे। साथ ही मंगाने पर परिवहन लागत अधिक पड़ती थी जिससे दाम बढ़ जाते थे।
विज्ञापन

लंबी दूरी के कारण सब्जियों के खराब होने की आशंका भी बनी रहती थी। अब स्थानीय स्तर पर आपूर्ति होने से यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि ताजी सब्जियां जल्दी बिक जाती हैं जिससे नुकसान की संभावना कम हो गई है और मुनाफा भी संतुलित बना हुआ है।
स्थानीय किसानों के लिए भी यह स्थिति लाभकारी साबित हो रही है। किसानों को अपनी फसल मंडी तक लाने में कम खर्च उठाना पड़ रहा है और उन्हें समय पर उचित दाम भी मिल रहे हैं। किसानों को नकद आमदनी का अच्छा अवसर मिला है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
सुबह के समय मंडी में पहुंचने वाली सब्जियां सीधे खेतों से आती हैं जिससे उनकी गुणवत्ता बेहतर रहती है। गाजर, मूली और बैंगन जैसी सब्जियां पहले की तुलना में सस्ते दामों पर उपलब्ध होने से रसोई का बजट भी संतुलित हुआ है।
विज्ञापन

- -
-अब सब्जियों के ताजा भाव
सब्जी 10 दिन पहले दाम अब गिरावट
पालक 30 18 10
मूली 20 10 10
धनिया 50 40 10
मैथी 60 40 20
मटर 50 30 20
बैंगन 30 20 10
हरी मिर्च 60 50 10
गाजर 40 20 20
नोट:- सब्जियों के भाव प्रति किलोग्राम में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें