फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में कनीना में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो संख्या: 52 हिंदुओं पर अत्याचार बंद कराने के लिए ज्ञापन सौंपते संगठन सदस्य। संवाद
विज्ञापन
कनीना। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों, हत्याओं और धार्मिक उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को कनीना स्थित एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रजा भलाई संगठन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार से बांग्लादेश में हिंदूओं की सुरक्षा की मांग उठाई।
विज्ञापन


संगठन के सुप्रीमो ठाकुर अतरलाल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने लगभग एक घंटे तक शांतिपूर्ण धरना देकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। धरना प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह को प्रधानमंत्री, संयुक्त राष्ट्र संघ (न्यूयॉर्क, अमेरिका) तथा बांग्लादेश के कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बांग्लादेश सरकार को हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार बंद ने करने पर दिल्ली स्थित बांग्लादेश के कमिश्नर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन की चेतावनी दी है। मौके पर भागसिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ, शिवलाल राजेंद्र पंच, सूबेदार मदन सिंह, राजेंद्र नंबरदार, डॉ. मुकेश, वीरेंद्र सिंह, शिवलाल गाहड़ा, मीर सिंह वैद, नरेश कुमार रोहिल्ला, संजय शर्मा रसूलपुर, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें