18. भाजपा कार्यालय में पीएम मोदी के जीवन पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते राज्यसभा सदस्य रामचंद्
रोहतक। भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा का कहना है कि नवरात्र के पहले दिन से जीएसटी की दरें कम होने का फायदा गरीब, मध्य व किसान वर्ग को होगा। दिवाली पर पीएम मोदी का देश की जनता को यह तोहफा है। जांगड़ा सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने राेजमर्रा की कई चीजों पर जीएसटी को पांच प्रतिशत तक किया है और कई वस्तुओं को जीएसटी के दायरे से बाहर भी किया है। अब वस्तुओं का रेट कम होगा तो लोग अधिक खरीदारी करेंगे, इससे देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ेगी।
इससे पहले जांगड़ा ने पार्टी कार्यालय में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिला इकाई की ओर से पीएम मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जांगड़ा ने कहा कि यह प्रदर्शनी युवाओं को देश सेवा और समर्पण की भावना पैदा करने वाली रही। मौके पर जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक व अन्य नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।