फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: व्यक्ति को मिली अस्पताल से छुट्टी, परिजन बोले अब भी तबीयत ठीक नहीं

Sun, 11 May 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उखलचना कोट निवासी मनोज के साथ मारपीट करने के मामले में चौथे दिन पीड़ित को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजनों का कहना है कि अब भी मनोज की हालत ठीक नहीं है। उसके बावजूद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उसका पूरा इलाज किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

मनोज के भाई हनुमत ने बताया कि मनोज को नील पर अभी भी दर्द है और वह शौच तक नहीं जा सकता। ऐसे में अब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाया है। शनिवार को अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी है, जबकि उसे अभी इलाज की जरूरत है।
चिकित्सकों ने कहा है कि अब मनोज को अस्पताल में रखने की जरूरत नहीं है। वह दवाओं से घर पर ठीक हो जाएगा। परिजनों का कहना है कि फिलहाल मनोज की तबीयत में सुधार नहीं हुआ है। यहां बता दें कि 6 मई को मनोज व उसकी पत्नी सोनिया के बीच विवाद हुआ था। सोनिया ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई थी। आरोप है कि पुलिस ने मनोज के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मांग रही फुटेज
हनुमन ने बताया कि पुलिस उससे सीसीटीवी की फुटेज और डीवीआर लाने की बात कह रही है। वह मनोज को देखे या फिर फुटेज दे। यह काम पुलिस को खुद करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें