फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक में पांच करोड़ से अधिक राशि के भुगतान को दी मंजूरी

Thu, 08 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-59: बहादुरगढ़ में पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक में मौजूद अधिकारी। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से बुधवार को पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) जगनिवास की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर परिषद से जुड़े विभिन्न लंबित भुगतान प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान की गईं। बैठक में विशेष रूप से नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी व कार्यकारी अधिकारी अरुण नांदल उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक में सैनिटेशन एवं डोर टू डोर कूड़ा उठान से संबंधित दो माह की लंबित पेमेंट को मंजूरी दी गई। इस मद में करीब 3 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि के भुगतान को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की पेमेंट को भी अप्रूव किया गया है।
इन कार्याें में नालों पर रखे गए स्लैब, लाइनपार के पार्क व कुछ गलियों के निर्माण कार्यों के भुगतान को मंजूरी का प्रस्ताव शामिल हैं। सफाई कार्यों की लंबित पेमेंट को मंजूरी मिलने से नगर परिषद को बड़ी राहत मिली है। इससे सफाई कर्मचारियों को उनकी बकाया सैलरी का भुगतान अब सुचारू रूप से किया जा सकेगा।
विज्ञापन

तीन दिन चली थी हड़ताल
सफाई कर्मचारियों ने पिछले दिनों दो माह की सैलरी नहीं मिलने के विरोध में लगातार तीन दिन तक हड़ताल की थी। इसके कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस मौके पर नगर परिषद के वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, कार्यकारी अभियंता पंकज सैनी, एमई नवीन देशवाल, जेई नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें