फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत से होकर निकलेगा विकसित भारत का रास्ता : आदित्य

विज्ञापन
फोटो 72: आत्मनिर्भर भारत रथ हरियाणा का स्वागत करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एव
विज्ञापन
बादली। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़ ने कहा कि विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भरता का रास्ता स्वदेशी से होकर निकलता है। स्वदेशी हथियारों के दम पर ही आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को कुछ ही घंटों पर घुटनों के बल ला दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने आत्मनिर्भर भारत यात्रा रथ हरियाणा के स्वागत में पंहुचे हलकावासियों से कहा कि यह क्षेत्र वीर सैनिकों, मेहनती किसानों और विश्व विजेता खिलाडि़यों का है। हरियाणा में अनेक स्टार्टअप में शुरू हुए हैं। ट्रैक्टर, कार, मोटरसाइकिल के निर्माण में हरियाणा अग्रणी है।
पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास बाल्मीकी, यात्रा के प्रदेश संयोजक पर्व शर्मा, सह संयोजक संदीप सजूमा और नौ जिलों के प्रभारी महेश यादव ने बादली हलकावासियों की ओर से रथ यात्रा का जोरदार स्वागत करने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें