फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्क का ही स्वास्थ्य ठीक नहीं.. गेट पर रहता है कचरा

विज्ञापन
29jjrp18- बेरी के लाला रामस्वरूप मेमोरियल पार्क के बाहर पडे़ कूडे़ के ढेर। संवाद
विज्ञापन
बेरी। लाला रामस्वरूप मेमोरियल पार्क के साथ लगती खाली जगह में शहर का एकत्रित कचरा किया जा रहा है। इसके कारण पार्क पर धब्बा लग रहा है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार व प्रशासन पार्क के प्रति कितना गंभीर है। लोग स्वच्छ माहौल के बीच सैर तक नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

उनके सामने भी एक विकट समस्या मुंहबाहे खड़ी है क्योंकि पार्क का ही स्वास्थ्य ठीक नहीं है। पार्क में घूमने जाने से पहले तो गेट पर पड़े कचरे के दर्शन करने पड़ते हैं।
बेरी निवासी नवरत्न ने बताया पार्क में लोग घूमने के लिए आते हैं लेकिन पालिका अधिकारियों की लापरवाही से पार्क के साथ शहर का कूड़ा डाला जा रहा है। जब यह कूड़ा ज्यादा हो जाता है तो इसमें आग लगा दी जाती है। कूड़ा डालने वाले कर्मचारी के खिलाफ के सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन



वर्जन

पार्क के साथ डाले जाने वाले कूड़े का मामला संज्ञान में आया हैं। एक-दो दिन में कूड़े को उठवा दिया जाएगा और इस मामले में ठेकेदार को जुर्माना भी लगाया जाएगा। आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नही होने दी जाएगी।
विज्ञापन

पूजा साहू, सचिव, नगर पालिका बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें