29jjrp09- ब्रेक थ्रू संस्था की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार रखती महिलाएं। स्रोत-संस्थ
झज्जर। ब्रेकथ्रू संस्था की तरफ से निजी होटल में अभिभावक माता चैंपियन पुरस्कार समारोह में 50 माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जिन्होंने अपनी बेटियों को आगे बढ़ने और उनके सपनों को पूरा करने में सहयोग किया।
समारोहों में मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग से समीरमान और महिला एवं बाल विभाग से करमिंद्र कोर शामिल रहीं। कार्यक्रम में अभिभावक माता, किशोरी और यूथ शामिल रहे। इस कार्यक्रम में वीडियो, मन के मंजीरे गाना और पैनल डिस्क्शन के माध्यम चर्चा हुई। पैनल में टीम चेंज लीडर नीलम, खुशबू, तमन्ना, यूथ आरती माता सुबद्रा, एसएमसी सदस्य शीला शामिल रहे। संवाद