फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आदेश गर्म स्कूल ठंडे...खिड़कियों तक की हालत खस्ता

विज्ञापन
20jjrp18- पीएमश्री कन्या स्कूल में ​खिड़की की खराब हालत। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
झज्जर। सरकारी स्कूलों में अब भी बच्चों को ठंड से बचाने के लिए व्यवस्थाएं नहीं की गई है। कहीं खिड़की-दरवाजों की हालत खराब है ताे कहीं रोशनदानों से ठंडी हवा आती है। अमर उजाला ने बीकानेर स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया गया तो वहां पर भी कई खिड़कियों की हालत खस्ता मिली।
विज्ञापन

स्कूल में कहीं पर खिड़कीं टूटी थी तो कहीं खिड़कियों पर दरवाजे ही नहीं थे। ऐसे में खिड़कियों से सीधे हवा अंदर प्रवेश कर रही थी। इसी प्रकार से प्रथम तल पर भी कई कमरों में खिड़कियों के दरवाजों की हालत खराब मिली। इसके अलावा खुले रोशनदान भी खुले हुए थे। उनको ढकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं मिली।
शिक्षा विभाग की तरफ से ठंड व कोहरे से बचाव के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकारी व निजी सभी स्कूलों को दरवाजे, खिड़कियां ठीक रखने को कहा गया है। उसके बावजूद अब तक स्कूलों में स्थिति ठीक नहीं की गई है।
विज्ञापन

इसी स्कूल परिसर में ही प्राइमरी बच्चों की कक्षाएं भी लगती है। उनके लिए भी अब तक मिड-डे-मिल के साथ गुनगुना पानी देने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने बताया कि ठंड से बचाव को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और उनकी पालना करके रिपोर्ट देने को कहा गया है।

20jjrp18- पीएमश्री कन्या स्कूल में खिड़की की खराब हालत। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें