फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जाखोदा उपचार केंद्र के वार्षिक उत्सव में दूसरे दिन लगी गोसेवकों की भीड़

विज्ञापन
फोटो 55: कार्यक्रम में रागिनी प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत समिति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गो एवं वन्य जीव उपचार केंद्र जाखोदा में चल रहे वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को गोसेवकों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन के साथ की गई। हवन के पश्चात नीरज भाटी एंड पार्टी (ग्रेटर नोएडा) की ओर हरियाणवी सांस्कृतिक रागनियों की सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बेसहारा व पीड़ित गोवंश की सेवा के लिए दानदाताओं का तांता लगा रहा। दान देने वालों में प्रेमानंद महाराज वृंदावन, चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी, श्री श्याम पिकअप यूनियन, प्रकाश दलाल हिरण कूदना, सुरेन्द्र राठी, सुरेश डागर सहित अन्य गौसेवक शामिल रहे।
चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी ने कहा कि भारत में गाय को देवी का दर्जा प्राप्त है और उसमें देवताओं का वास माना गया है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर गायों की विशेष पूजा की जाती है। उन्होंने गाय के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

गोधन सेवा समिति ने सभी गोसेवकों से वार्षिक उत्सव के अंतिम दिन रविवार को अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन


फोटो 55:
फोटो 56:

फोटो 55: कार्यक्रम में रागिनी प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत समिति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें