बहादुरगढ़। कांग्रेस पार्टी की जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शुक्रवार को पूर्व विधायक राजेंद्र जून के कार्यालय पर स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जैलदार, महासचिव गजानंद गर्ग व संजीव मलिक, सचिव रविंद्र जाखड़, शीला देवी व रामधन कुलासी आदि को पूर्व विधायक ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लगभग 11 वर्षों के बाद जिला संगठन का पुनर्गठन हुआ है जो कांग्रेस पार्टी के लिए एक नई शुरुआत है। मौके पर वेद प्रकाश प्रधान, पंडित राज पहलवान, दर्शन सैनी प्रधान, पार्षद रजनीश कुमार (मोनू) उपाध्यक्ष एससी सेल आदि मौजूद रहे। संवाद