बादली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रात: कालीन प्रार्थना सभा में सूर्य नमस्कार किया गया। हर घर परिवार-सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के तहत योग कोऑर्डिनेटर हरमेश बंसल की ओर से सूर्य नमस्कार करवाया गया जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्नेहलता और डीपी शमशेर ने की जबकि सभी प्राध्यापकों ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को सूर्य नमस्कार और योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दिलवाया गया। संवाद