फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद करेगा शहर के पार्कों के लिए डस्टबिन की खरीद, 24 लाख होंगे खर्च

Mon, 06 Oct 2025 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
06jjrp14- शहर का मंगलीराम पार्क। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर के पार्कों में आने वाले लोग गंदगी न फैलाएं, इसके लिए नगर परिषद डस्टबिन की व्यवस्था करवाएगा। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से 24 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी ओर 100 डस्टबिन खरीदें जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद ने डस्टबिन की खरीद करने के लिए पिछले दिनों फाइनेंस एंड कांट्रेक्ट कमेटी की बैठक में इसकी मंजूरी भी प्रदान कर दी थी। जल्द ही इनकी खरीद के लिए नगर परिषद की तरफ से टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। शहर में शहीदी पार्क, मातुराम पार्क, मंगलीराम पार्क, अग्रसेन पार्क, एमसी पार्क हैं।
इन पार्कों में प्रतिदिन काफी संख्या में लोग सुबह-शाम घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में कई बार लोग खाने का सामान भी ले जाते हैं। उसका प्रयोग करने के बाद कई लोग गंदगी को पार्क में ही फेंक देते हैं। इसके लिए नगर परिषद लगभग 100 डस्टबिन की खरीद करेगा और उनको पार्कों में लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल लगे डस्टबिन टूट चुके
शहर के पार्कों में फिलहाल जो डस्टबिन लगे हुए हैं, उनकी हालत काफी खराब है। कुछ डस्टबिन टूट चुके हैं, जिस कारण उनमें कूड़ा-कर्कट नहीं डल पाता है और पार्कों में ही फैला रहता है। अब जाकर नगर परिषद ने पार्कों में डस्टबिन लगाने की सुध ली है।

रखरखाव करने वाली सोसायटी को भी मिलेगी राहत
शहर के पार्कों को नगर परिषद ने सोसायटी को रखरखाव के लिए दिया हुआ है। ऐसे में डस्टबिन लगने के बाद सोसायटी को भी राहत मिलेगी। फिलहाल उनको पूरे पार्कों की सफाई पर ध्यान देना पड़ता है। डस्टबिन लगने के बाद लोग उसमें कूड़ा-कर्कट डालने लग जाएंगे, जिससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन



शहर के पार्कों के डस्टबिन खराब हो चुके हैं। उसके लिए नए की खरीद की जाएगी। कमेटी की बैठक में इसकी अनुमति दी गई है। जल्द ही खरीद की जाएगी।
- जिले सिंह सैनी, नगर परिषद, चेयरमैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें