फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद ने शहर में करवाई अतिक्रमण हटवाने को लेकर मुनादी

Sun, 26 Oct 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर में कई जगह अतिक्रमण दुकानदारों ने किया हुआ है। इसे लेकर शनिवार को नगर परिषद ने शहर के सभी बाजारों में अतिक्रमण हटाने को लेकर मुनादी करवाई है। मुनादी के जरिये दुकानदारों, फड़ लगाने वालों को चेतावनी दी गई कि वह अतिक्रमण नहीं करें। यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की टीम ने पुराना बस अड्डा रोड, आंबेडकर चौक, डायमंड चौक, थाने के पास, चौपटा बाजार, सिलानी गेट सहित अन्य मुख्य बाजारों में पहुंचकर माइक के माध्यम से अनाउसमेंट करवाने का काम किया। बता दें कि त्योहारी सीजन तक दुकानदारों को दो से तीन फीट तक सामान रखने की अनुमति दी गई थी, लेकिन अब त्योहारी का सीजन खत्म हो गया है। शहर में कई जगहों पर भी अब भी दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। ऐसे में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में अब नप ने मुनादी करवाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें