25jjrp20- झज्जर। शहर की अनाज मंडी बाजरे का उठान करते हुए श्रमिक। संवाद
झज्जर। मातनहेल अनाज मंडी में पीआर धान की आवक शुरू हो गई है। इसके साथ ही मंडी में पीआर धान की खरीद शुरू कर दी गई है। मंडी में 95 किसान 4214.5 क्विंटल पीआर धान लेकर मातनहेल अनाज मंडी में पहुंचे है। वहीं, 34 किसानों की 1527 क्विंटल पीआर धान खरीदी गई है।
जिले की अनाज मंडियों में बाजरे आवक और प्राइवेट खरीद लगातार जारी है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 12129 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनकी 341124.3 क्विंटल बाजरे की आवक ई-खरीद पोर्टल पर दर्ज की गई है।