फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद ने शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Tue, 28 Oct 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
27jjrp01- शहर के मुख्य मार्गों पर लगे होर्डिंग, बोर्ड को उठाकर ले जाते नगर परिषद के कर्मचारी। स
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद ने शहर में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दुकानों के बाहर रखे बोर्ड और सामान जब्त कर लिया।अभियान के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने बाहर रखा सामान उठाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

नगर परिषद कर्मियों ने शहर के आंबेडकर चौक, छिकारा चौक और मेडिकल रोड से लेकर पुराने तहसील रोड तक अभियान चलाया। कर्मियों ने दुकानों के बाहर पड़े सामान और बोर्ड को जब्त कर लिया। कुछ लोगों ने बोर्ड उठाने का विरोध किया लेकिन नगर परिषद कर्मी उसे उठाकर ले गए।
दो दिन पहले की थी मुनादी
नगर परिषद कर्मियों ने दो दिन पहले शहर में मुनादी की थी। शहर के सभी बाजार में घूमकर दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई थी। इसके बाद भी दुकानदार नहीं माने तो सोमवार को सामान जब्त कर लिया गया। नगर परिषद कर्मियों का कहना हैं कि यह अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें