फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वायुसेना में तैनात रहे रोहित और व्यापारी सतबीर के निधन पर शोक जताने पहुंचे विधायक

विज्ञापन
शोक जताने पहुंचे विधायक विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : डीपीआरओ - फोटो : credit
विज्ञापन
बावल। वायुसेना में तैनात रहे हरचंदपुर निवासी रोहित कुमार के निधन पर शोक जताने विधायक डॉ. कृष्ण कुमार उनके पैतृक गांव पहुंचे और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बीते दिनों वायुसेना में तैनात हरचंदपुर निवासी रोहित का निधन हो गया था। तीन वर्षीय बेटी और गर्भवती पत्नी को छोड़कर गए थे।
विज्ञापन


विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि रोहित के परिजनों के साथ पूरा देश और समाज खड़ा है। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में ड्यूटी के दौरान रोहित कुमार का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया था। विधायक ने झाबुआ निवासी पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सतबीर सिंह के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। सतबीर का निधन खाटूश्याम से लौटते समय पावटा के पास सड़क हादसे में हुआ था। सतबीर सिंह व्यापारी थे और मिलनसार इंसान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें