फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरहर गांव के शराब ठेके के सेल्समैन की कनपटी पर पिस्तौल तानकर बदमाशों ने की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आसौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरहर गांव के नजदीक स्थित एक शराब ठेके के सेल्समैन की कनपटी पर पिस्तौल तानकर बदमाश 70 पेटी अंग्रेजी और देशी शराब के अलावा तीन हजार रुपये लूट ले गए। इसकी शिकायत थाना आसौदा पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उमेद सिंह ने बताया कि गांव चुलाना निवासी मंदीप ने गांव खरहर में शराब का ठेका ले रखा है। जिसकी वह देखरेख करता है। उमेद सिंह के अनुसार इस शराब के ठेके पर बिहार निवासी चंदन सिंह कार्य करता है। उन्होंने बताया कि रात को करीब 2 बजे तीन अज्ञात बदमाशों ने शराब के ठेके का शटर तोड़ दिया और सेल्समैन पर पिस्तौल तान दी। पहले उसका फोन छीना और बाद में ठेके के अंदर लूटपाट की। बदमाश शराब ठेके से 30 पेटी अंग्रेजी, 40 पेटी देशी शराब के साथ-साथ वहां पर रखे तीन हजार रुपये भी ले गए। चंदन सिंह ने इस वारदात के बारे में उमेद सिंह को सुबह सूचना दी। इसके बाद वह शराब के ठेके पर पहुंचा। उन्होंने घटना के बारे में आसौदा थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। थाना आसौदा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उनकी पहचान व धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। थाना आसौदा प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही उनकी पहचान करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें