फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अब रतन टाटा के नाम से पहचाना जाएगा मिनी जंगल

विज्ञापन
-फोटो 61 : स्व. रतन टाटा के नाम से बनाए गए पार्क में पौधे लगाती महिलाएं। स्रोत एसोसिएशन
विज्ञापन
बहादरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड स्थित गोरैया टूरिज्म कॉम्प्लेक्स के साथ विकसित किए गए मिनी जंगल को अब देश के विख्यात उद्योगपति रतन टाटा के नाम से जाना जाएगा। शनिवार को अधिकारियों व पर्यावरण प्रेमियों की उपस्थिति में इसका नामकरण रतन टाटा सिटी फॉरेस्ट किया गया। हवन यज्ञ में आहुति डालकर रतन टाटा के नाम का बोर्ड भी लगाया है।
विज्ञापन


दरअसल गोरैया टूरिज्म कॉम्प्लेक्स से सटी यह भूमि वर्षों तक गंदगी और उपेक्षा का शिकार रही। इस क्षेत्र को हरा भरा बनाने का बीड़ा क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट, संघर्षशील जनकल्याण सेवा समिति सहित शहर की अन्य सामाजिक संस्थाओं ने उठाया। एचएसआईआईडीसी और वन विभाग के सहयोग से इस भूमि को मिनी जंगल के रूप में विकसित किया गया।



दो चरणों में लगाए गए हैं 1800 पौधे

यहां पर पहले चरण में 7 जुलाई 2024 और दूसरे चरण में 6 जुलाई 2025 को मेगा पौधरोपण अभियान चलाकर इस सिटी फॉरेस्ट की नींव रखी गई। वर्तमान में यहां लगभग 1,800 फलदार, औषधीय व छायादार पौधे लगाए जा चुके हैं। जल एवं मृदा संरक्षण के लिए तीन बड़े पौंड और पक्षियों व अन्य जीव-जंतुओं के लिए तीन छोटे तालाब भी विकसित किए हैं।
विज्ञापन

रतन टाटा के जन्मदिवस से एक दिन पहले शनिवार को पर्यावरण प्रेमियों ने मिनी जंगल को उनके नाम समर्पित किया। उड़ान सेवा समिति, सार्थक सेवा समिति, श्रीश्याम गोशाला समिति नूना माजरा, रोबिन हुड आर्मी, निरंकारी सत्संग भवन, नीमा बहादुरगढ़, हरी भरी सोसाइटी नांगलोई सहित अनेक संस्थाओं और पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से इस जंगल को निरंतर बेहतर बनाया जा रहा है।

-फोटो 61 : स्व. रतन टाटा के नाम से बनाए गए पार्क में पौधे लगाती महिलाएं। स्रोत एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें