फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुरानी व नई अनाज मंडी में गेटपास जारी करने के तरीके अलग-अलग

विज्ञापन
फोटो नंबर- 07नई अनाज मंडी में गेटपास जारी करवाते किसान। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी रोड स्थित नई व राजीव चौक स्थित पुरानी अनाज मंडी में सरसों खरीद की जा रही है। लेकिन दोनों मंडियों में गेटपास जारी करने के तरीके में अंतर देखने को मिल रहा है। नई अनाज मंडी में सरसों लेकर आने वाले प्रत्येक किसान को नियमानुसार प्रवेश द्वार पर ही ई-खरीद व ई-नाम पोर्टल के तहत गेटपास जारी किए जा रहे हैं। लेकिन पुरानी अनाज मंडी में गेटपास जारी करने के लिए प्रवेश द्वार पर कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी में किसान सरसों लेकर आते हैं और व्यापारी द्वारा बोली लगाकर सरसों खरीदी जा रही है। बोली के दौरान ही मार्केट कमेटी कर्मचारियों द्वारा ही गेटपास जारी किए जा रहे हैं। द खाद्यान्न व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान रामजीलाल मित्तल ने बताया कि पुरानी अनाज मंडी में सरसों की खरीद गत 4 अप्रैल से शुरू हुई है और अब तक करीब 2 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है।

बारिश के कारण कम रही सरसों की आवक
क्षेत्र में मंगलवार को खराब मौसम व बारिश के कारण सरसों की आवक में कमी देखने को मिली और राजीव चौक स्थित पुरानी अनाज मंडी में सरसों की आवक शून्य रही। नई अनाज मंडी में ई-नाम के तहत 28 व ई-खरीद के तहत 2 गेटपास जारी किए गए जहां करीब 600 क्विंटल सरसों की आवक हुई। वहीं अटेली में 55 गेटपास जारी किए गए और 1300 क्विंटल सरसों की आवक हुई।
विज्ञापन


सरसों के बाजार भाव में आई कमी
एमएसपी की तुलना में बाजार भाव अधिक होने के कारण सरकारी खरीद अभी भी शून्य बनी हुई है। हालांकि सरसों के बाजार भाव में करीब 500 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।


वर्जन :
सरसों खरीद के लिए गेटपास नियमानुसार जारी किए जा रहे हैं। वहीं सरसों की खरीद व्यापारियों द्वारा बोली लगाकर की जा रही है। किसानों की सुविधा के लिए मंडी में पेयजल, शौचालय व कैंटीन की व्यवस्था दुरुस्त है।
विज्ञापन

नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें