फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
बाबा के समाधी स्थल पर जड़ी बूटी दिवास पर मौजूद लोग। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति, बाबा प्रसाद गिरि मंदिर योग समिति, युवा भारत एवं पतंजलि किसान सेवा समिति के सहयोग से जिला स्तरीय जड़ी-बूटी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धर्मराज गिरि महाराज की समाधि स्थल सुरखपुर रोड पर धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महंत परमानंद गिरि महाराज एवं मृत्युंजय गिरि महाराज ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रांत प्रवक्ता डॉ. राकेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद भारत देश की प्राचीनतम पद्धतियों में से है। महंत परमानंद गिरि महाराज ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चों को भी हम अच्छे संस्कार दें तो यह पौधों की तरह आने वाले कल में हमारे समाज एवं देश के लिए लाभकारी होंगे। मंच संचालन करते हुए एडवोकेट पंकज शर्मा ने सभी का स्वागत किया एवं आभार प्रकट किया। इस अवसर पर गौरव सिंघल, कनिका, सह संयोजक कृष्ण दत्त जांगड़ा, मंडल प्रभारी केशव सिंघल, चिमन लाल, गोपाल गोयल, संजू जांगड़ा, डॉ धर्मवीर यादव, नरेश बेड़वाल सहित समिति के पदाधिकारी एवं बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें