झज्जर। जिले के 22 गांवों के सरपंचों ने ग्रामीणों के साथ सामूहिक रूप से शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी के नाम जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल को ज्ञापन सौंपा। सर्व सम्मति से मुख्यमंत्री से अपील की है कि गांव कोरियावास जिला महेंद्रगढ़ में स्थित मेडिकल काॅलेज का नामकरण अमर शहीद राजा राव तुलाराम के नाम पर किया जाए।
मांग पत्र देने से पहले श्री कृष्ण भवन झज्जर में पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें 36 बिरादरी के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि जब तक कोरियावास मेडिकल कॉलेज का नामकरण अमर शहीद राजा राव तुलाराम के नाम से नहीं होता है, ये संघर्ष जारी रहेगा। इस पंचायत में कोरियावास गांव की सरदारी भी शामिल हुई।
गांव कोरियावास की पंचायत के साथ साथ आए स्थानीय निवासी विकास यादव ने बताया कि गांव कोरियावास ने करीब 80 एकड़ जमीन सरकार को दान में दी है और मेडिकल कॉलेज स्थापित करवाने में अपना अहम योगदान दिया है। लेकिन राजनीति साजिशों के कारण मेडिकल कॉलेज का नामकरण महर्षि च्यवन ऋषि के नाम से कर दिया।
जबकि नामकरण शहीद राजा राव तुलाराम के नाम से करने का प्रस्ताव कोरियावास पंचायत मई 2023 में सरकार को दे चुकी है। नामकरण के संघर्ष में अपना समर्थन देने के लिए उन्होंने जिला झज्जर के सभी गणमान्य व्यक्तियों व सरपंचों का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर यादव सभा झज्जर के वर्तमान प्रधान रामावतार यादव, पूर्व प्रधान वीरेन्द्र यादव दरोगा, देवेंद्र प्रधान, प्रोफेसर होशियार सिंह यादव, संजय यादव, जिला पार्षद संजय मुंडाहेडा, सहदेव यादव मुंडाहेड़ा, कृष्ण यादव पलड़ा, अतर सिंह पूर्व सरपंच खेड़ी मौजूद रहे।
ये भी रहे मौजूद
शाहजहांपुर सरपंच सोमबीर, जहाजगढ़ सरपंच प्रतिनिधि उदय सिंह, छुछकवास सरपंच महावीर सिंह, कोयलपुर सरपंच जितेंद्र कुमार, अजीत सरपंच प्रतिनिधि चमनपुरा, अजीत सरपंच प्रतिनिधि चढ़वाना, कन्हवा सरपंच राजेश कुमार, रमेश सरपंच खातिवास, विक्रम सरपंच प्रतिनिधि नीलाहेडी, रामनिवास सरपंच प्रतिनिधि पलड़ा, सरपंच विनोद खाजपुर, मनीष सरपंच प्रतिनिधि सरोला, गोविंद सरपंच पटौदा, सरपंच खेड़ी राजकुमार, रामकिशोर सरपंच बिरड