27jjrp12- बंबुलिया निवासी अजय कुमार।
साल्हावास। डीसी साहब, मुझे बीपीएल राशन कार्ड दोबारा नहीं चाहिए बल्कि मुझे तो मेरी फैमिली आईडी में दर्शाया ट्रक चाहिए। जब मुझे ट्रक मिल जाएगा तो राशन कार्ड की जरूरत ही नहीं रहेगी।
यह कहते हुए बंबुलिया निवासी अजय कुमार निवासी ब्लॉक मातनहेल ने अपना राशनकार्ड कटने का विरोध व्यक्त किया है। उसका कहना है कि उसका बीपीएल राशन कार्ड बना था। जब वह राशन डिपो पर राशन लेने गया तो डिपो होल्डर ने बताया कि आपको राशन नहीं मिलेगा, क्योंकि आपका राशन कार्ड कट गया है।
वह गांव के सीएससी सेंटर गया तो पता चला कि उसकी फैमिली आईडी में चार पहियों का वाहन (ट्रक) दर्शाया गया है और तुम्हें ट्रक मालिक बना दिया गया गया है। इससे पहले भी उसकी फैमिली आईडी में एक सदस्य गलत जोड़ दिया गया था, जो बार-बार चक्कर काटने के बाद भी नहीं हटा।
अब यह नई मुसीबत आ गई जबकि उसके पास सिर्फ एक मोटरसाइकिल है और दो बीघा जमीन है। वह 5 बच्चों का पिता है, जिनमें से 4 लड़की और एक छोटा लड़का है। वह स्वयं मजदूरी करता है, जो कभी मिल जाती है कभी नहीं।