फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर कांड के पाठ का अर्थ है सनातन धर्म : राघवेंद्र भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सिद्ध समाधि श्री बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में शनिवार को भव्य सुंदरकांड पाठ व सत्संग समारोह में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।कथावाचक स्वामी शंकरानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाई। कार्यक्रम के बाद महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती महाराज का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

स्वामी राघवेंद्र ने कहा कि सुंदर कांड के पाठ का अर्थ सनातन धर्म है जो सदा था, सदा है और सदा ही रहेगा। सनातन धर्म में सेवा समर्पण सिखाया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से नशे के खिलाफ संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। नशा आज अभिशाप बना है, जो लोगों को खोखला कर रहा है।
हरियाणा खेल व खिलाडि़यों का प्रदेश है लेकिन आज युवा नशे की तरफ जा रहा है। नशा एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को खराब कर देता है। इस दौरान उन्होंने संकल्प लिया कि भारत नशा मुक्त हो। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मचारियों की भी विशेष रूप से ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

मौके पर महंत परमानंद गिरी महाराज सहित जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, मनीष बंसल, केशव सिंघल व नरेंद्र जाखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें