दुकान से पूजा सामग्री खरीदती महिलाएं।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। पहले नवरात्र पर्व पर बाजार में दुकानें सजी हुई दिखाई दी। दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों पर नए-नए सजावटी सामान की स्टाल भी लगाई। दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार पहले नवरात्रे पर ग्राहकों ने ज्यादा खरीदारी की है। बाजार में कोरोना संक्रमण का भय लोगों के मन से निकल चुका है। ग्रामीण आंचल से आने वाले लोगों कोरोना संक्रमण से बचाव करते महिलाएं अपने चेहरे पर चुन्नी बांधकर बचाव करते दिखाई दीं।
50 से 300 रुपये तक मिल रही पूजा की थाली
नवरात्र पर इस बार नवरात्र पूजा थाली और कढ़ाई वाली मां की चुनरी की बिक्री सबसे अधिक हुई। इस बारे में मुख्य बाजार स्थित पूजा सामग्री विक्रेता मनोज ने बताया कि राजस्थानी व मुंबई की चुनरी की मांग सबसे अधिक रही। जिसके दाम साइज के हिसाब से 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है। इसी तरह पूजा की थाली में तमाम तरह की सामग्री शामिल की गई है। जिसकी कीमत 250 रुपये से लेकर साइज के मुताबिक है।
एक दिन में 10 बाइकों की हुई बुकिंग
बजाज शोरूम के मैनेजर सन्नी कादियान ने बताया कि शनिवार को नवरात्र के पहले दिन एक बाइक बिकी। जबकि सोमवार के लिए करीबन 10 बाइक बुकिंग की जा चुकी हैं। काफी समय के बाद बाइक बाजार नवरात्र में पटरी पर लौटता नजर आ रहा है।