नीट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई देते अभिभावक व अन्य।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। जब हौसला कर लिया ऊंची उड़ान का फिर देखना फिजूल है कद आसमान का। यह पंक्तियां चरितार्थ की है झज्जर के साहिल ने, जिससे नीट की परीक्षा के घोषित परीणाम में 176वां रैंक हासिल किया है। परिणाम घोषित होने के बाद आए रैंक से जहां साहिल काफी खुश है वहीं उसने अपने मुकाम हासिल करने के लिए इसका श्रेय अपने पूरे परिवार को दिया है। साहिल का कहना है कि परिवार के सहयोग से ही वह इस रैंक को पाने में सफल हुआ है। उसका यह भी कहना था कि यदि परिवार का सहयोग उसे नहीं मिलता तो अकेले मेहनत के बलबूते पर वह इस मुकाम को हासिल नहीं कर सकता था। एससी कैटेगिरी में 176वां रैंक आने के बाद से ही साहिल के परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार का सपना है कि साहिल अच्छा डॉक्टर बने और निस्वार्थ भाव से पीड़ितों का इलाज करे। पढ़ाई को लेकर चाचा ने भावुक होकर खुशी जाहिर की। साहिल ने बताया मेरे माता पिता और चाचा चाची मेरी पढाई को लेकर पूरा साथ देते थे।