फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को खोलने के आदेशों के बावजूद बंद रहा बाजार

विज्ञापन
रविवार को बंद पड़ा बाजार। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश सरकार के पहले सप्ताहांत बंदी फिर उसे खत्म कर सोमवार और मंगलवार बाजार बंदी के आदेश के विरोध में शहर के व्यापारी लामबद्ध हो गए थे। सुबह से व्यापारियों की बैठक चल रही थी। विरोध में शहर के व्यापारियों ने रविवार को बाजार खोलने के आदेशों के बावजूद इसे बंद रखा। रविवार को दोपहर से पहले बाजार पूरी तरह बंद रहे। व्यापारी इस फैसले पर सरकार को कोसते नजर आए। वहीं जब गृहमंत्री अनिल विज ने केंद्र सरकार की अनलॉक-4 की जारी गाइडलाइन के तहत उक्त आदेश को वापस करने का ट्वीट किया तो व्यापारियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

शनिवार को व्यापार मंडल के सदस्य और दुकानदारों ने रोष मार्च निकालकर सोमवार और मंगलवार बाजार बंदी के आदेश को एक तुगलकी फरमान बताया। व्यापारियों और दुकानदारों का कहना है कि मंदी के इस दौर में वह सोमवार और मंगलवार को दुकानें खोलेंगे, प्रशासन अगर चालान करता है तो कर लें। इसके लिए व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा के नेतृत्व में व्यापारियों की टीम ने रविवार को खुली दुकानों को भी सहयोग करते हुए बंद करने की अपील की। इससे पहले शनिवार को व्यापारियों ने कहा प्रदेश सरकार की नासमझी व्यापारियों के हितों पर कुठाराघात है। सरकार ने पहले शनिवार और रविवार को लॉकडाउन करने की बात कही थी। फिर अपना फैसला बदलते हुए सोमवार और मंगलवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया।
बैठक में व्यापारी सतीश धींगड़ा का कहना था कि जब सरकारी रोडवेज बसों में पूरी सवारियां सहित चलाने और शराब के ठेकों को खोलने की अनुमति पूरा सप्ताह दे सकती है तो बाजार खोलने की अनुमति क्यों नहीं दे सकती। व्यापारी वर्ग का कहना था कि लॉकडाउन के चलते पिछले करीब 5 महीने से व्यापारिक गतिविधियां पहले ही बंद हो चुकी हैं, बची हुई उम्मीद भी प्रदेश सरकार के निर्णय से खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

लेकिन जब मोबाइलों पर गृहमंत्री अनिल विज का ट्वीट वायरल हुआ तो व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापार मंडल झज्जर गृहमंत्री के इस निर्णय पर उनका आभार प्रकट करता है। उम्मीद है कि भविष्य में भी सरकार व्यापारी हितों को ध्यान रखते हुए निर्णय लेगी।
बैठक में व्यापारियों ने रविवार के अतिरिक्त पूरे सप्ताह दुकानें खोलने का फैसला लिया है। विरोध करते हुए व्यापारी सोमवार और मंगलवार को अपनी दुकानें खोलने का निर्णय भी व्यापारियों ने लिया था। अब गृहमंत्री के ट्वीट के बाद व्यापारी खुश हैं और बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए जनता की सेवा के लिए तैयार है।
विज्ञापन

- राकेश अरोड़ा, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें