फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को बाजार खुलने से दिखी चहल-पहल, दुकानदार रहे खुश

विज्ञापन
रविवार को बाजार खुलने से रेलवे रोड पर रही चहल-पहल। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। केंद्र सरकार की ओर से राज्य को लॉकडाउन लगाने के आदेश को निरस्त कर दिया है। इसके चलते अब प्रदेश में सोमवार-मंगलवार को बंदी नहीं होगी। अब प्रदेश सरकार को लॉकडाउन लगाने से पहले केंद्र सरकार से इजाजत लेनी होगी। रविवार को लॉकडाउन न होने के कारण बाजार पूरी तरह से खुले रहे। इससे बाजारों में चहल-पहल नजर आई तो दुकानदार भी काफी खुश रहे। इसके चलते इस बार पूरे सप्ताह बाजार खुले रहे। अब सोमवार और मंगलवार को भी दुकानें खुलेंगी, क्योंकि केंद्र सरकार के आदेश के बाद प्रदेश सरकार के लॉकडाउन के आदेश निरस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में मुख्य रूप से रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड, शहर का मेन बाजार, नजफगढ़ रोड के अलावा झज्जर रोड पर दुकानें हैं। गत सप्ताह प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार और रविवार को बंदी के आदेश दिए गए थे तो दो-तीन दिन पहले इन आदेशों में बदलाव करते हुए सोमवार-मंगलवार को बंदी के लिए आदेश दिए। इन आदेशों पर शहर के दुकानदारों और व्यापारियों ने उंगलियां उठाई थी। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई नई गाइडलाइन में कहा गया कि प्रदेश सरकारें बिना केंद्र की मंजूरी के राज्य में लॉकडाउन नहीं लगा सकती। इसके बाद तुरंत प्रभाव से आदेश रद्द हो गए और सोमवार व मंगलवार को भी बाजार खोलने की अनुमति दी गई। इसके चलते रविवार को भी शहर के बाजार खुले रहे। रेलवे रोड के दुकानदार संजय शर्मा, विक्रम बंसल, मुकेश गुप्ता, लक्ष्य और सतीश वर्मा ने कहा कि कोरोना काल में वे पिछले काफी लंबे समय से काम धंधे को लेकर परेशान हो रहे हैं। होम लोन, गाड़ियों की किश्त तो वहीं दुकानों का किराया भी नहीं दिया जा रहा है। अब लगातार दुकानें खोलने से कुछ काम धंधा बढ़ेगा और आर्थिक नुकसान में भी कमी आएगी। दुकानें खोलने और लॉकडाउन न लगाने से वे बेहद खुश हैं। रविवार को भी दुकानें खुलने से उन्हें काफी लाभ हुआ है। वहीं मेन बाजार के दुकानदार अरविंद जैन और सुरेश गुप्ता का कहना है कि शहर के मुख्य बाजार में ग्रामीण इलाकों से काफी ग्राहक पहुंचते हैं। रविवार को भी दुकानें खुलने से ग्राहक पहुंचे और बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें